Ad

 

 लोजपा से. के पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण पार्टी का झंडा सात दिनों के लिए झुका दिया गया। पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर शोक सभा का आयोजन किया गया। श्री पासवान के तैल चित्र पर री अर्पित कर पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानन्द शर्मा ने कहा कि हमने अपना पचास साल पुराना साथी और नेता खो दिया। सब कुछ समाप्त हो गया। अब रामविलास पासवान हैं, इसलिए चिराग पासवान को लोजपा से. का पूरा सहयोग औरआशीर्वीद प्राप्त रहेगा। 

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता विष्ण पासवान, युवा लोजपा से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, शिवनाथ सिंह यादव, नन्दकिशोर यादव, शिवशंकर शर्मा, दिलीप कुमार यादव, ई. अजय शंकर कुमार, उमेश दास, रामचन्द्र रविदास, विन्दा पासवान ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। “हम' ने दो मिनट का मौन रखा 'पटना। हम (से.) के विहार प्रदेश अध्यक्ष वीएल वैश्यन्त्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने निधन पर हम पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अर्पित की । 

पार्टी के नेता बिलास पासवान के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा। 

प्रदेश अध्यक्ष वीएल वैश्यन्री ने कहा कि रामविलास पासवान ने विहार और देश के विकास में अपना बहुत बड़ा योगदान रहा है। राम बिलास पासवान के निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संतोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष वीएल वैश्यन्त्री महेंद्र सदा, राम विलास प्रसाद, गीता पासवान, अनिल रजक, रविंद्र शास्त्री, सैफुद्दीन, सत्यनारायण शर्मा, द्वारिका पासवान, राजन राज्‌, श्रवण कुमार, राजेश्वर पासवान, अमेेंद्र कुमार त्रिपाठी ने भी गहरी संबेदना व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकव कादरी और प्रवक्ता सरोज तिवारी ने राम विलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। 

जनकल्याण राशन कार्डधारी संघ के संरक्षक दशरथ पासवान ने भी राम विलास पासवान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पासवान और प्रदेश महामंत्री सौलत राही ने भी निधन पर शेक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा पंचायती राज ने पासवान को किया याद प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक ओम प्रकाश भुवन ने कहा है कि रामविलास पासवान ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की शुरुआत गरीबी के दौर में की थी। यही कारण रहा कि उनके दिल में गरीबों, दलितों और फिछड़ों के प्रति विष श्रद्धा भाव रहा। श्री भुवन प्रदेश भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर श्रद्धाज॑लि सभा में तब्दील जन जन की पुकार आत्मनिर्भर विहार कार्यक्रम को संवोधित कर रहे थे। 

श्री भुवन ने कहा कि रामाविलास जी ने अत्यंत अभाव और दबाब के वीच से अपनी सामाजिक यात्रा शुरू की और क्षितिज तक पहुंचे। यह आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बिंदु है। रामविलास जी के गरीबों के विकास के लिए देखे गए सपनों को धरातल पर उतारने का काम नरेंद्र मोदी जी की सरकार पूर्ण र्पेण कर रही है। भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय और राज्य सचिवमंडल सदस्य रामवावू कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एबं केन्द्र सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर पर पर मार्ल्यपण किये। 

लोजपा के राज्य कार्यालय में रखे गये पार्थिव शरीर पर मार्ल्यपण करने के वाद भाकपा के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने कहा कि राम विलास पासवान हमेशा दलितों के उत्थान के हिमायती रहे। वे पूरे जीवन भर समाजिक न्याव की धारा को मजबूत करते रहे। वित्तरहित अनुदानित शिक्षककर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोर्चा के अध्यक्ष मंडल शंभु कुमार सिंह , राम विनेश्वर सिंह और जय नारायण सिंह मधु ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से वित्तरहित शिक्षाकर्मी मर्माहत हैं। संघर्ष मोर्चा कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी। 

लोजपा कार्यालय के पास कार्यकताओं के वह रहे थे आंसू फुलबारीशरीफ। लोजपा संस्थापक केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पटना आने की खबर मिलते ही उनके हजारों समर्थक लोजपा कार्यालय के पास जमा हो गये। 

अपने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर की एक झलक पाने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं को जब सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो उनके सत्र का पैमाना टूट पड़ा और वे हंगामा करने लगे। इसी दौरान जब उन्होंने अपने नेता के पार्थिव शरीर को जाते देखा तो राम बिलास पासबान अमर रहे के नारे लगाने लगे। राज्य के विभिन्‍न जिलों से आये हजारों लोजपा कार्यकर्ताओं का रेला लोजपा कार्यालय से लेकर एयरपोर्ट, पटना जू और जगदेव गोलम्वर से लेकर राजभवन जाने वाली रोड 'तक जमा था। अपने नेता के पार्थिव शरीर को देख समर्थकों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। कई कार्यकर्ता छाती पीट कर रोते हुए उन्हें विदाई दे रहे थे। 

Ad